
संवाददाता नागेंद्र सिंह राजपूत देवास
देवास। हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में बीते वर्षों में हुए विकास कार्यों ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। विधायक मनोज चौधरी के नेतृत्व में बिजली, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई, जिसका लाभ आज आमजन को मिल रहा है।
लगातार तीन बार विधायक चुने गए मनोज चौधरी ने क्षेत्र के विकास को केंद्र में रखकर कार्य किया है। सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था में सुधार और जल आपूर्ति से जुड़े कार्यों को लेकर उनकी सक्रियता क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यही कारण है कि जनता में उनकी कार्यकुशलता को लेकर सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।
राजनीतिक दृष्टि से देखें तो विधायक मनोज चौधरी के भाजपा और कांग्रेस—दोनों ही दलों में अनेक विरोधी रहे हैं, जो समय-समय पर सक्रिय भी रहते हैं। बावजूद इसके, उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों ने आलोचनाओं को पीछे छोड़ते हुए जनता के बीच उनकी मजबूत छवि बनाई है।
आज हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र की जनता मनोज चौधरी को केवल विधायक नहीं, बल्कि मंत्री के रूप में देखना चाहती है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो न केवल हाटपिपलिया बल्कि आसपास के क्षेत्रों का भी तेजी से विकास संभव होगा।
जनता का कहना है कि मनोज चौधरी का अनुभव, कार्यशैली और जमीनी पकड़ उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त बनाती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक मनोज चौधरी को मंत्री बनाए जाने की मांग लगातार मजबूत हो रही है।




