
संवाददाता नागेंद्र सिंह राजपूत देवास
देवास। ईद के पावन अवसर पर देवास जिला जेल में इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। जहां एक ओर त्योहार के चलते चार दिन की छुट्टियों का दौर था, वहीं दूसरी ओर जेल प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए बंदियों की मुलाकात जारी रखी। जेल अधीक्षक विद्याभूषण प्रसाद ने स्वयं मौजूद रहकर बंदियों और उनके परिजनों से मुलाकात कराई और बंदियों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान जेल परिसर में भावुक और खुशी भरे पल देखने को मिले। मुलाकात शुरू होते ही बंदियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। लंबे समय बाद अपनों से मिलकर कई बंदी भावुक हो उठे। परिजनों ने भी इस पहल के लिए जेल अधीक्षक विद्याभूषण प्रसाद का आभार जताते हुए उन्हें “फरिश्ता” तक कह दिया। बंदियों के परिजनों का कहना है कि ईद जैसे बड़े त्योहार पर अपने प्रियजनों से मिलना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस पहल से उन्हें यह एहसास हुआ कि व्यवस्था के बीच भी इंसानियत जिंदा है।
जेल प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान बंदियों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि वे भी अपने परिवार से जुड़े रह सकें और सकारात्मक माहौल बना रहे।
ईद के मौके पर देवास जिला जेल में इंसानियत की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली… जहां जेल अधीक्षक ने बंदियों को गले लगाकर ईद की बधाई दी… और छुट्टियों के बावजूद मुलाकात जारी रखी… इस पहल से जहां बंदियों के चेहरों पर मुस्कान आई, वहीं परिजनों ने भी प्रशासन को फरिश्ता बताया…




